फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, आदमपुर थाने में इंस्पेक्टर से उलझने मामले में कार्रवाई

Wed, 16 Nov 2022 05:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बुधवार को आदमपुर थाने की हनुमान फाटक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सूरज गुप्ता और एक महिला आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन
आदमपुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट वाराणसी के आदमपुर थाने की हनुमान फाटक पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सूरज गुप्ता और एक महिला आरक्षी को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। यह कार्रवाई आदमपुर थाने में इंस्पेक्टर अजित वर्मा और सिपाही के बीच हुए विवाद मामले में की गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार को कांस्टेबल सूरज को आदमपुर थाने पर बुलाकर उसके निजी जीवन को लेकर इंस्पेक्टर अजित वर्मा फटकार लगा रहे थे। इस बात को लेकर कांस्टेबल सूरज गुप्ता इंस्पेक्टर से उलझ गया। जमकर नोकझोंक के बाद मामला और गर्म होने लगा तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दखल दिया। सिपाही सूरज को पकड़ा और थाने से बाहर ले गए।

सिपाही के इस हरकत की शिकायत इंस्पेक्टर ने कमिश्नरेट के अधिकारियों से की। बुधवार को डीसीपी काशी जोन ग्रामसेवक गौतम ने हनुमान पाठक पुलिस चौकी पर तैनात सूरज गुप्ता और एक महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद को लेकर आदमपुर थाना सहित पुलिस विभाग में तरह तरह की चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें