हैदराबाद में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें खुशी सिंह ने रजत और दिनेश प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एसोसिएशन के मनोज वर्मा, अतुल जगन्नाथ पांडेय, सैयद इमरान हुसैन, अभिषेक मौर्य, रतनेश शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।