फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: क्वार्टर फाइनल पहुंचने वाली यूपी की खो-खो टीम में बीएचयू की दो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के ब्रोचा मैदान पर खो-खो का अभ्यास करने वाली दो खिलाड़ियों ने यूपी टीम को राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। सीर निवासी राधा और चंदौली के पटरिया निवासी शिवानी ने टीम को शुरुआती मुकाबलों में जीत दिलाई। शिवानी बीएचयू में खो-खो का अभ्यास करने के लिए हर रोज 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर आती हैं। वहीं, सीर की रहने वाली राधा भी दिनभर मैदान में पसीना बहाती हैं। खो-खो कोच अविनाश कुमार गुप्ता ने बताया कि सीरगोवर्धपुर निवासी राधा रविंद्रपुरी स्थित गोपी राध बाालिका इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा की छात्रा है। शिवानी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पटरिया में आठवीं की छात्रा हैं। दोनों खिलाड़ी महामना खो-खो क्लब की ओर से खेलती हैं। दोनों पिछले एक साल में चार प्रादेशिक मुकाबले खेल चुकी हैं। 31 मार्च से चार अप्रैल तक ओड़िशा में खेली गई प्रतियोगिता में यूपी की टीम को तमिलनाडु ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें