फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। थाना क्षेत्र में घर में अकेली युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अनिल कुमार उर्फ गोलू और बाबू लाल राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, घटना 14 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे की है। वह कॉलेज से लौटने के बाद घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दोनों व्यक्ति जबरन घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन घसीटने लगे। आरोप है कि इस दौरान गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवती के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें