वाराणसी शहर के पांडेय हवेली इलाके में एक ही परिवार के 2 लोगों में बृहस्पतिवार को कोरोना संदिग्ध की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही इनके सैंपल बीएचयू भेजे गए थे। जो दो लोग संदिग्ध पाए गए हैं उसमें एक महिला और एक पुरुष है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंचकर अन्य लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल ले रही है।