फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में खेलेगे पूर्वोत्तर रेलवे के दो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रेलवे की ओर से राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हैदराबाद के तेलंगाना में खेली जाएगी। चयनित खिलाड़ी 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली 6वीं सीनियर राष्ट्रीय डिपार्टमेंटल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। मंडल में वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अतुलदीप भारतीय रेलवे हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे बतौर मिडफील्डर मैदान में उतरेंगे। सिग्नल विभाग में कार्यरत विक्रांत सिंह भारतीय खेल प्राधिकरण हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विक्रांत गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने दी। खिलाड़ियों के चयन पर मंडल क्रीड़ाधिकारी बालेंद्र पाल, पूर्वोत्तर रेलवे हॉकी टीम के कोच सतीश नारायण सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें