फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में डेंगू का डंक: शिवपुर, पहड़िया में मिले दो नए मरीज, डेंगू का लारवा मिलने पर पांच को जारी किया नोटिस

Sat, 14 Sep 2024 02:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में डेंगू के डंक का असर दिखने लगा है। पिछले कई दिन से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दो दिन पहले तीन लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक बार फिर शिवपुर और पांडेयपुर में भी एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में मच्छरों के प्रकोप की वजह से डेंगू के नए-नए केस मिलते जा रहे हैं। दो दिन पहले ही एक किशोर समेत तीन लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को भी शिवपुर और पांडेयपुर में भी एक-एक मरीज मिले। यहां 23 वर्षीय एक युवक, 27 वर्षीय एक युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस सीजन में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 37 पहुंच गया है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे ने बताया कि शुक्रवार को 887 घरों में लारवा रोधी अभियान चलाया गया है। इसमें पांच घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस जारी कर लोगों को आसपास साफ सफाई करने की सलाह दी गई। साथ इन क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव वाली दवाओं का छिड़काव और फाॅगिंग भी कराई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें