फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा दरबार में दो लाख, संकटमोचन मंदिर में एक लाख ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नए साल का उमंग और उल्लास मंगलवार को भी नजर आया। लोगों ने बाबा दरबार से हनुमत दरबार तक मत्था टेका और मंगल कामना की। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दो लाख भक्तों ने दर्शन किए। साल का पहला मंगलवार होने से संकटमोचन मंदिर में एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे। संकटमोचन मंदिर में सुबह से दोपहर तक लाइन लगी रही। भक्तों ने रात तक मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। शयन आरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से रात तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। चारों गेट पर लाइन लगी थी। कालभैरव, दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

घाट से गंगा पार तक मस्ती
नए साल के दूसरे दिन युवाओं ने घाटों से लेकर गंगा पार तक खूब मस्ती की। दोपहर में हल्की धूप होने पर युवक व युवतियों का दल घाटों पर पहुंचा और बोटिंग भी की। गंगा पार रेती में ऊंट व घोड़े की सवारी की। नमो घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध पर ज्यादा भीड़ रही। उधर, सारनाथ म्यूजियम, चिड़िया घर भी लोग पहुंचे। लोगों ने लाइट एंड साउंड शो का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें