फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रीपेड से पोस्टपेड हो गए दो लाख मीटर, नया कनेक्शन लेने पर ही लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम में प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने के ऊर्जा मंत्री एके सिंह के फैसले के बाद अब जिले में दो लाख मीटर को पोस्टपेड में बदल दिए गए हैं। अब उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही हर महीने के 10 तारीख तक बिजली का बिल घर पर मिलेगा। उसको ऑनलाइन/ऑफलाइन जमा किया जा सकता है। नया कनेक्शन लेने पर स्मार्ट मीटर ही लगेगा लेकिन वह पोस्टपेड की तरह काम करेगा। जिले में बिजली के कुल 7 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें घरेलू के साथ ही कामर्शियल भी शामिल हैं। पिछले दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जाने के साथ ही प्रीपेड व्यवस्था लागू की गई थी। बिजली निगम की ओर से अभियान चलाकर जिले में जिन लोगों के मीटर पहले से पोस्टपेड चल रहे थे, उसको प्रीपेड में बदल दिया गया। इसके बाद आए दिन कहीं ज्यादा बिल आने की समस्या लेकर कुछ लोग पहुंचे तो कुछ लोग बिल समय से न मिलने की भी शिकायत करने लगे। समस्या बढ़ता देख पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री ने फैसला वापस लेते हुए प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें