संवाद न्यूज एजेंसी
राजातालाब । राजातालाब थाना क्षेत्र के ओदार-वीरभानपुर में पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ने दो युवकों शाहीद (24) और जमाल (26) की जान ले ली। बुलेट और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों में एक ने अस्पताल में दम तोड़ा और तीसरे का इलाज चल रहा है। शनिवार रात नौ बजे जंसा की ओर से बुलेट पर सवार तीन युवक राजातालाब की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार मैजिक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जमाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साहिल और मोहम्मद अमीन (20) को लोगों की मदद से भदवर के निजी अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मैजिक चालक वाहन सहित भाग निकला। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।