फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्राचीन दुर्गा मंदिर से दो घंटे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर से चोरों ने रविवार की रात दो बड़े घंटा चोरी कर ले गए। पहचान न हो सके इसलिए चोरों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया। सोमवार की सुबह मंदिर के पट खोलने पहुंचने पर मंदिर पुजारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के इंदारा गांव में प्राचीन दुर्गा मंदिर स्थिति है। जहां शनिवार की रात में मंदिर के पुजारी पूजा करके मंदिर का दरवाजा (चैनल गेट) बंद कर चले गए। देर रात पहंुचे चोरों ने पकड़े पहचान छुपाने के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। मंदिर के गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटा तो मंदिर परिसर में लगा एक पीतल का घंटा 50 किलो तथा दूसरा घंटा 25 किलों का चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब पुजारी भरत मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पुजारी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मंदिर पर पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोपागंज पुलिस को दी। मौके पर एसओ कोपागंत अमित मिश्रा फारेसिंक टीम के साथ पहुंचकर फिंगर प्रिंट लेने के साथ दूसरे बिंदुओं पर जांच की।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा मंदिर पर चोरी की यह चौथी घटना है। इसके पूर्व मंदिर से पीतल के चार घंटे, लाउडस्पीकर, सोने की आंख, नथुनी, मागंटीका, दान पेटिका को चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें