फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में दो दिन चलेगा स्पाइनल स्पेशल कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन स्पाइनल स्पेशल कोर्स और बीएचयू स्पाइन कैडर कोर्स 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है। दो दिवसीय इस कोर्स में पहले दिन स्पाइन कैडर कोर्स जबकि दूसरे दिन स्पेशल कोर्स चलाया जाएगा। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. अजीत सिंह, सचिव डॉ. संजय यादव ने बताया कि ये दोनों कार्यक्रम राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की मौजूदगी में रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं के नए सिद्धांतों, निदान और उपचार पद्धतियों पर केंद्रित होंगे। इसमें ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्पाइन विशेषज्ञ, प्रशिक्षु और स्पाइन केयर में रुचि रखने वाले विशेषज्ञों के साथ ही प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें डिस्क संबंधित समस्याएं, स्पाइनल डीजेनेरेशन (घिसावट), विकृति (डीफॉर्मिटी), संक्रमण और अन्य रीढ़ संबंधी विकार पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें