अस्सी घाट में दो दिवसीय प्रदर्शनी में खरीदारी करती महिलाएं और युवतियाँ। संवाद
वसंत कन्या महाविद्यालय, सुनयना फाउंडेशन और पूर्णमयी संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का मंगलवार को अस्सी घाट पर समापन हुआ। इसमें दोनों संस्थाओं से जुड़े बच्चों ने हस्तनिर्मित सामानों के स्टॉल लगाए। इसमें कपड़ों से बने आकर्षक झोले, रंग-बिरंगे दीये, डोरमैट, गोटे और कपड़ों से तैयार सजावटी सामान आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही क्रोशिया से बनाई गई चीजें भी प्रदर्शनी में लगाई गई। दो दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में घाट पर आने वाले लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। वसंत कन्या महाविद्यालय की ओर से पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. अंशु शुक्ला और विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। आयोजन में शोधार्थी शालिनी प्रिया और संयोगिता सिंह ने सहयोग किया।