एंटी-नार्कोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) और राजातालाब थाने की संयुक्त टीम ने राजातालाब स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कूटी सवार दो युवकों को 25.770 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। राजातालाब थानाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने बताया कि आरोपियों की पहचान बलिया जिले के फेफना थाने के वायना फेफना निवासी शिव प्रसाद तिवारी और वायना सागर के दीपक कुमार भारती के रूप में हुई है। बरामद गांजा की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। कार्रवाई में राजातालाब थाने के दरोगा शिवानंद सिसोदिया, एएनटीएफ टीम के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार त्रिपाठी व कांस्टेबल शक्तिधर पांडेय शामिल रहे। दोनों युवकों ने बताया कि वह राजातालाब और आसपास के क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए बलिया से लाए थे।