पिंडरा। फूलपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर घर से बाइक के कटे पार्ट्स मिले। आरोपियों की पहचान
जितेंद्र कुमार और अनीश कुमार निवासी फूलपुर के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि तीन महीने पहले गाजीपुर से बाइक चोरी की थी। कुछ दिन बाइक चलाने के बाद पहचान छिपाने के लिए दोनों ने वाहन के पुर्जे अलग कर घर में छिपा दिए थे। बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। पुलिस ने वाहन व चेचिस नंबर की जांच में पाया कि बाइक विजय शंकर निवासी सैदपुर गाजीपुर के नाम रजिस्टर्ड है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद