फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के दो प्रोफेसरों को फेलो अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल एकेडमी ऑफ डेयरी साइंसेज इंडिया ने वर्ष 2019 का फेलो अवॉर्ड देश भर के 12 वैज्ञानिकों को दिया है। इनमें बीएचयू के दो प्रोफेसर भी नाम शामिल हैं। एकेडमी के छठे दीक्षांत समारोह में ऑनलाइन कृषि विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर राकेश सिंह और डेयरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डीसी राय को अवॉर्ड मिला है। एकेडमी द्वारा कृषि विज्ञान संस्थान के दो प्रोफेसरों को पहली बार यह सम्मान अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया है। प्रो. डीसी राय डेयरी विभाग के अध्यक्ष होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। इनके नेतृत्व में नए शोध और रोजगार परक कोर्स का संचालन भी किया जा रहा है। जबकि प्रोफेसर राकेश सिंह कृषि अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद शिक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी भी हैं। पशुओं की खरीद और बिक्री के लिए आयोजित होने वाले बाजारों में अनियमितता, सूचनाओं की विषमता पर शोध द्वारा बाजारों के शुद्धीकरण के लिए भी उन्होंने प्रमुख सुझाव दिया है। दोनों शिक्षकों को संस्थान के निदेशक सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें