सुरेरी थाने की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जामडीह गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर दस लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया। सूचना पर आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद ने सुरेरी थाने की पुलिस के साथ जामडीह गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचे। छापेमारी में भट्ठे से दस लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पकड़े गए बिहार प्रांत के नेवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के वरेव गांव निवासी चंद्रिका महतो और सुरेरी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव निवासी बबलू बनवासी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया।