फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होटल और गोदाम से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी क्षेत्र के होटल से एसी के कॉपर वायर और गोदाम से बर्तन चोरी करने के दो आरोपियों को कैंट पुलिस ने मंगलवार को नदेसर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से उपकरण और माल की बिक्री के बाद मिले 10 हजार रुपये बरामद हुए। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि आरोपियों में खरबूजा शहीद मजार के पास रहने वाला देवा व गोलू है। साथ ही तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया। होटल के मालिक विश्वनाथ अग्रवाल ने 23 जून को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों ने चोरी से पूर्व सीसी कैमरे तोड़ दिए और फिर एसी का कॉपर वायर चोरी कर लिया। 13 जून को पक्की बाजार निवासी राज वारिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गोदाम से तांबे के बर्तन चोरी किए गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें