फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक और तीन पार्ट्स बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बाइक चोरी कर पार्ट्स बिक्री करने वाले दो आरोपियों मुमताज और प्रवेश गुप्ता को कैंट पुलिस ने मंगलवार को मानसिक अस्पताल के पीछे धोबी घाट से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक और पार्ट्स बरामद हुए। एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चौबेपुर थाना क्षेत्र के गोरख कला अड़िया निवासी मुमताज और बरियासनपुर सिंधोरा निवासी प्रवेश गुप्ता हैं। सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय की पूछताछ में आरोपी मुमताज ने बताया कि एक महीने पहले बाइक चोरी की थी। इसे बेचने के लिए चौबेपुर क्षेत्र में खड़ा किया गया था। एक लाल रंग की पैशन प्रो और एक काले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक भी चोरी की थी। इन मोटरसाइकिलों के पार्ट्स अलग-अलग कर बेचे गए थे। आरोपियों ने बताया कि वे पार्ट्स अलग-अलग कर मुनाफे के लिए बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें