फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने ली दो युवकों की जानः दो परिवार का बुझ गया इकलौता चिराग, प्रयागराज से आए थे काशी; मचा कोहराम

Thu, 29 Aug 2024 12:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। 
विज्ञापन
मृत युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव के रिंगरोड स्थित ओवर ब्रिज पर बुधवार की रात लगभग 9:30  बजे हरहुआ से रखौना की तरफ आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार आगे चल रही ट्रक के अचानक ब्रेकर पर ब्रेक लेने से ट्रक के पिछले हिस्से में भीड़ गए। जिसमें बुलेट सवार दोनों चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस बुलेट के नंबर से मोबाइल नंबर निकालकर मृतक के परिजनों का घटना की जानकारी दी ।
 प्रयागराज जिले के सराय इनायत थाना अंतर्गत तेंदुई गांव निवासी  गौतम सिंह (24 वर्ष) व अंकित सिंह (21 वर्ष ) नामक दोनों चचेरा भाई अपनी बुलेट पर सवार हो बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन कर वापस घर जा रहे थे कि हरहुआ से रखौना की तरफ आ रहे थे। 

आगे चल रही एक ट्रक ने ओभर ब्रिज पर बने ब्रेकर आ जाने के कारण अचानक ब्रेक ले ली। जिससे बुलेट सवार ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ दोनों चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी ।दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। वही बुलेट सवार चचेरे भाइयो के बैग में बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिला।मृतक गौतम सिंह दो बहनों में इकलौता पुत्र था। व अंकित भी दो बहनों में इकलौता पुत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें