वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के डाफी के शिवशक्ति नगर निवासी योगेश्वर उपाध्याय ने अपने ही बड़े बेटे दिव्यांशु उपाध्याय के खिलाफ मारपीट, गाली, धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि उनका बेटा नशे का आदी है। चरस, गांजा, हेरोइन व शराब का सेवन करता है। नशे में घर में विवाद करता है और परिजनों के साथ मारपीट करता है। हाल ही में दिव्यांशु ने कट्टे से पिता पर जानलेवा हमले की कोशिश की। किसी तरह योगेश्वर अपनी जान बचाकर घर से निकल गए। आशंका जताई है कि उनकी पत्नी और घर में काम करने वाले कर्मचारियों की जान भी खतरे में है। यह भी आरोप लगाया है कि दिव्यांशु के दो साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वही उसे नशा व हथियार उपलब्ध कराते हैं। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद