फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर पानी टपकने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर 22 जनवरी की सुबह पानी टपकने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक यात्री ने रेलमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बृहस्पतिवार सुबह वायरल हुआ। पानी टपकने का वीडियो एक्स हैंडल पर अपलोड कर व्यक्ति ने बताया कि 22 जनवरी की सुबह 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बने मेटल रूफ (छत) स्ट्रक्चर से लगातार टिप-टिप पानी टपक रहा था। इस कारण फर्श गीला हो गया, इससे फिसल का खतरा रहता है। रेलवे की ओर से वाराणसी के अधिकारियों से कार्रवाई की बात कही गई है। उत्तर रेलवे के एडीआरएम बीके यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर इस तरह की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें