भू स्थिति संगीत एवं मंच कला संख्या में तबला की प्रस्तुति करते उस्ताद फैजल कुरैशी । अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पंजाब घराने की पारंपरिक बंदिशों के साथ तबला एकल प्रस्तुति से पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी गई। संगीत एवं मंच कला संकाय में तबला सम्राट पर कार्यक्रम रखा गया। इकोज ऑफ लाया की थीम पर पं. ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में उस्ताद के जीवन, व्यक्तित्व और संगीतिक योगदान पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलवाई गई। फिर संवाद सत्र में मुख्य वक्ता और जाकिर हुसैन के भाई उस्ताद फजल कुरैशी ने कहा कि उनके भाई सिर्फ एक महान कलाकार ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत, आदर्श व्यक्तित्व और सच्चे साधक के रूप में स्मरण किया। सशक्त लयकारी, स्पष्ट बोल-विन्यास और गहन ताल-बोध ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कला प्रकाश के अध्यक्ष अशोक कपूर, डीन प्रो. संगीता पंडित, प्रो. राजेश शाह आदि मौजूद रहे। साथ ही पं. पूरन महाराज, पं. कन्हैया लाल मिश्र, पं. भोलनाथ, पं. सुखदेव मिश्र आदि माैजूद रहे।