फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र को तुलसी घाट पर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शास्त्रीय संगीत के पुरोधा पद्मभूषण राजन मिश्र के निधन पर काशी घाट वॉक की ओर से महंत श्री संकटमोचन प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र के निर्देश पर तुलसी घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गंगा तट पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महंत ने वर्चुअली कहा कि राजन-साजन मिश्र दोनों ऐसे महान कलाकार हैं जिनकी जोड़ी राम-लक्ष्मण की तरह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। प्रत्येक वर्ष दोनों भाई श्री संकटमोचन मंदिर में अपनी स्वरांजलि बाबा के चरणों में अर्पित करते थे। राजन जी के अंदर बनारसी पन था जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साफ दिखता था। मेरी संवेदनाएं साजन जी के साथ हैं। ईश्वर राजन जी को चरणों में स्थान दे। प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि हम सबकी यादें राजन जी के साथ बचपन से जुड़ी हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत के माध्यम से काशी का झंडा विश्व पटल पर बुलंद किया। इस दौरान लोगों ने गंगा में दीपदान भी किया। मनीष खत्री, हरीश वालिया, बद्री नारायण, कविता गोंड, अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें