फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अमर शहीद संत कंवरराम को 5100 दीपों से दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूज्य पंचायत अमर नगर संत कंवरराम कुटिया में अमर शहीद संत कंवरराम का शहादत दिवस मनाया गया। संत को 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रात में 10 बजे दीप जलाकर मौन धारण किया। इसके बाद साईं की महाआरती की। विश्व के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। महिला मंडल ने भजन-कीर्तन पेश किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद संत कंवरराम सिंधी समाज के महान संत थे। वे आध्यात्मिक विभूति, मानवता के उपासक और प्रेम व सद्भाव के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन प्रभु भक्ति, सत्संग, सेवा और परोपकार को समर्पित किया। संत ने समाज में प्रेम और एकता का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर मुखिया रमेश चेलानी, अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें