फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पितृपक्ष पर गंगा की सफाई कर पूर्वजों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पितृपक्ष के पहले दिन नमामि गंगे और नगर निगम ने सोमवार को सिंधिया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई करके पितरों को नमन किया। पितरों को मोक्ष दिलाने में सहायक गंगा की निर्मलता और अविरलता का आह्वान किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पूर्वजों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर सकते हैं। पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने पूर्वजों की स्मृति को चिरस्थायी बना सकते हैं। सही मायनों में यह अपने पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आयोजन के दौरान पं. विकास दीक्षित, जितेंद्र अग्रवाल, विशाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, श्यामबाबू साहनी, सोनी साहनी,अंजू देवी, लक्ष्मिना साहनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें