फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में होगा फ्री इम्प्लांट: ऐसी सुविधा देने वाला पहला संस्थान बना BHU, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 14 Feb 2023 02:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंभीर दुर्घटनाओं में घायल मरीजों, उनके तीमारदारों को प्रत्यारोपण के लिए लगने वाले उपकरणों के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा ट्रॉमा सेंटर में ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुघर्टना सहित अन्य घटना में घायलों को निशुल्क इम्प्लांट (ऑपरेशन में लगने वाले उपकरण) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी अमृत फार्मेसी से ही सस्ते दर पर इम्प्लांट मिल जाएगा। दो दिन में इमरजेंसी में ऐसे 10 मरीजों को निशुल्क इम्प्लांट लगाया गया। इस तरह की सुविधा देने वाला ट्रॉमा सेंटर पहला चिकित्सा संस्थान बन गया है।

विज्ञापन

गंभीर दुर्घटनाओं में घायल मरीजों, उनके तीमारदारों को प्रत्यारोपण के लिए लगने वाले उपकरणों के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा ट्रॉमा सेंटर में ही मिल जाएगी। आचार्य प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि मरीजों की जरूरत और चिकित्सक के अनुमोदन के बाद सभी जरूरी उपकरण परिसर स्थित अमृत फार्मेसी के माध्यम से ही खरीदे जाएंगे। यहां प्रत्यारोपण और अन्य इलाज में लगनी वाली दवाएं 30 से 40 फीसदी सस्ती मिलती है।

प्रत्यारोपण खरीद का दर तय होने से मरीजों को सहूलियत 
ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में दवा कंपनियों को देश में अमृत फार्मेसी का स्टोर खोलने की अनुमति दी थी। इसके तहत फार्मेसी चल भी रही है। अब तक आर्थोपेडिक प्रत्यारोपण की खरीद के लिए कोई दर निर्धारित नहीं थी, अब इस दर का निर्धारण भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें