फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए के नोटिस पर ट्रांसपोर्टरों की आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडीए की ओर से भेजे गए नोटिस पर वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को लहरतारा कार्यालय में हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने की। कहा कि 2012 में ट्रांसपोर्टरों ने 5800 प्रति वर्ग मीटर की दर से प्लॉट बुक कराए थे। अब रेट अधिक होने के साथ 128 प्रति स्कवॉयर मीटर का प्लाट अलॉट करेंगे, जो कि मान्य नहीं है। 75 प्रतिशत का भुगतान अलॉटमेंट लेटर के 6 महीने में करना है जो मान्य नहीं है। ट्रांसपोर्टरों की मांग थी की 75 प्रतिशत रकम का भुगतान 2 वर्ष की बजाय 4 से 5 वर्ष में किया जाए। इस शर्त पर सभी ट्रांसपोर्टरों ने आवश्यकता अनुसार प्लॉट की साइज लिखकर स्वीकृत पत्र विकास प्राधिकरण में जमा कराया था। पूर्व की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेने के बाद हटकर दोबारा नोटिस भेजा गया है। जो स्वीकार नहीं है। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि हमने जिस रेट में 2012 में प्लॉट बुक कराया था। उसी रेट में दिया जाए। संचालन सूर्यमणि तिवारी ने किया। बैठक में संरक्षक सुनील कपूर, जयप्रकाश तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, सरवन कुमार, जेपी अग्रवाल, तारा शंकर वर्मा, टीएन तिवारी, बीरेंद्र सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें