फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 48 घंटे बाद भी नहीं बना ट्रॉंसफॉर्मर, ट्रॉली लगाकर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
दो दिन से जला 100 केवीए ट्रांसफार्मर,भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग परेशान है। - फोटो : samvad
विज्ञापन
वाराणसी। शनिवार को जला ट्रांसफॉर्मर मंगलवार देर शाम तक नहीं बन सका, हालांकि लोगों की शिकायत के 48 घंटे बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र की बिजली बहाल हुई। बिजली कटौती की शिकायत पर जेई ने क्षेत्र पंचायत से अभद्रता की। नगर क्षेत्र के कजरी सुल्तानपुर में 100 केवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते शनिवार देर शाम जल गया। ट्रांसफार्मर से जुड़े 90 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली कट गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल, घरेलू कार्यों और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की जानकारी लेने जेई अनिल रावत से संपर्क किया। आरोप है कि जेई ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ अभद्र व्यवहार किया। विवाद बढ़ता देख आननफानन मंगलवार देर शाम ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लाकर बिजली बहाल की गई। शिव सहाय सिंह, आनंद सिंह, भुनेश्वर ठाकुर, मटर खान, जावेद खान, अनूप सिंह ने विद्युत विभाग के जेई के रवैये पर आक्रोश जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें