फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Diversion: 15 घंटे देरी से गई दून एक्सप्रेस, आज विभूति एक्सप्रेस में है टिकट तो पहले पढ़ें ये खबर

Wed, 18 Oct 2023 08:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैंट स्टेशन से शटल एक्सप्रेस, महाकाल एक्सप्रेस व महामना एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया। कैंट यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान शटल एक्सप्रेस शिवपुर से और सुल्तानपुर से बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
स्टेशन पर परेशान घूमते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूट डायवर्जन की वजह से सोमवार की ट्रेन मंगलवार को कैंट स्टेशन से रवाना हुई। प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 38 घंटे की देरी से मंगलवार शाम कैंट स्टेशन से गई। जबकि डाउन दून एक्सप्रेस 15 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस 9 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस 7 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 4.30 घंटे, छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व पटना-कोटा एक्सप्रेस 4 घंटे तक देरी से चली। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के कर्मियों के अनुसार विभूति एक्सप्रेस के अधिकतर यात्रियों ने देरी की वजह से अपने टिकट निरस्त कराकर दूसरी ट्रेनों में आरक्षण करवाया।

आज रद्द रहेगी विभूति

पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी) मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को यह ट्रेन हावड़ा से नहीं चलाई गई। इससे बुधवार को यह ट्रेन कैंट स्टेशन नहीं आएगी।

शटल और बेगमपुरा का कैंट से संचालन

कैंट स्टेशन से शटल एक्सप्रेस, महाकाल एक्सप्रेस व महामना एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया। कैंट यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान शटल एक्सप्रेस शिवपुर से और सुल्तानपुर से बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन हो रहा था। अब दोनों ट्रेनें कैंट पर पहुंच गई। सुबह में शटल और दोपहर में बेगमपुरा का संचालन होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि दोनों ट्रेनें पूर्व की तरह कैंट से संचालित होने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें