मिर्जामुराद। क्षेत्र के भिखीपुर स्थित नेशनल हाइवे पर केआईटी के समीप शुक्रवार की देर शाम प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही टैंकर ने इसके आगे चल रहे टेंपो को बचाने के चक्कर में पावर ब्रेक लगा दिया। जबतक पीछे चल रहे ट्रेलर (ट्रक) का चालक संभल पाता ट्रेलर टैंकर से लड़ गया। टेलर के केबिन में बैठा राजस्थान निवासी राणाराम (20 वर्ष) नामक खलासी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल खलासी को बाहर निकाल समीप के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवा कर आवागमन को बहाल कराया।