पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी लोकनाथ चौबे
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी लोकनाथ चौबे का शुक्रवार की देर रात वाराणसी में निधन हो गया। उनका इलाज सुंदरपुर स्थित एक निजी अस्पताल चल में रहा था। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि चौबे अपने पीछे पत्नी, बेटा और दो बेटियां को छोड़ गए हैं। मूलरूप से कछवां के ठठरा के रहने वाले चौबे महमूरगंज में रहते थे। वह पूर्वोत्तर रेलवे में ओएस के पद पर थे।