रतनपुरा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग के अलावा दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री मोहन कुमार गुप्ता ने मंगलवार को रेलमंत्री को रजिस्ट्री पत्र भेजा। मांग किया कि रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से इस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के प्रमुख बाजार होने के चलते बड़ी संख्या में यहां से व्यापारी विभिन्न जगहों के लिए 21 किमी दूर मऊ या 45 किमी दूर बलिया जाकर यात्रा करने को बाध्य हो रहे है। उन्होंने इंदारा फेफना रूट पर चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस, सरजू-जमुना एक्सप्रेस, बलिया दादर एक्सप्रेस, पूर्वांचल गोरखपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, सूरत-छपरा, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जैसी एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग किया है। संवाद