फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर में बारिश से जलभराव पर व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल काशी प्रांत ने शहर में हल्की बारिश के बाद उपजी जलभराव की गंभीर स्थिति और टूटी सड़कों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष राकेश जैन ने बुधवार को पदाधिकारियों संग हुई बैठक में कहा कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो गया। सावन के पवित्र महीने में, जब लाखों श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं, जगह-जगह जलजमाव और गड्ढा युक्त सड़कें शहर की गरिमा को धूमिल कर रही हैं। राकेश जैन ने प्रशासनिक दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नालों की सही ढंग से सफाई न होने के कारण यह नौबत आई है। पिछले 10 वर्षों से शहर जलजमाव से मुक्ति के लिए जूझ रहा है। शाही नाले के जीर्णोद्धार पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद न तो किसी के पास इसका स्पष्ट नक्शा है और न ही जलजमाव का स्थायी समाधान। बैठक में राम भारत ओझा, हेमंत राघनी, विनोद अग्रवाल, गौरव सोनी और महेश गुप्ता समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें