वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल की ओर से गणतंत्र दिवस जंगमबाड़ी में मनाया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे। अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री रमेश यादव, दिलीप गुप्ता गुड्डू, प्रकाश जुनेजा, संजय अरोड़ा, राजकुमार यादव आदि रहे। उधर, नदेसर-घौसाबाद व्यापार समिति की ओर से घौसाबाद में अध्यक्ष सुजीत गुप्ता की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। महानगर उद्योग व्यापार समिति युवा मंच के महामंत्री देवांश चौबे के नेतृत्व में चोलापुर में ध्वजारोहण किया गया। उधर, द स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से चांदपुर स्थित एमएसएमई कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान महासचिव नीरज पारीक, अस्टिटेंट डायरेक्टर वीके राणा, रितेश बरनवाल, रामाश्रय, प्रो. सरोज उपाध्याय, प्रशांत अग्रवाल आदि रहे। भारतीय सब्जी संस्थान शाहंशाहपुर में निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने ध्वज फहराया। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. एनके सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया।