फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बालू मंडी से ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, बाल अपचारी समेत दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। संदहां के बालू मंडी में खड़े ट्रैक्टर की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी में शामिल बाल अपचारी समेत दो को पुलिस ने पकड़ा। 25 जनवरी को संदहां बालू मंडी से ट्रैक्टर चोरी हुआ था। चौबेपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी। जानकारी मिली कि ट्रैक्टर संदहां शराब के ठेके के पास है। पुलिस ने दबिश के दौरान आरोपी संदीप राजभर निवासी नेवादा थाना चौबेपुर और एक बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में संदीप ने बताया कि ट्रैक्टर को बेचने के लिए छिपाकर रखा था। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें