फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुल से नदी में पलटा ट्रैक्टर, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया-अहरौरा मार्ग पर अमरा दक्षिणी गांव के समीप सोमवार की सुबह आठ बजे सामने से एक वाहन को पास देने के चक्कर में ट्रैक्टर गरई नदी में पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हा गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली अंतर्गत नौडिहा गांव निवासी राम आधार विश्वकर्मा (70) अपने ट्रैक्टर से गांव के ही राजनरायन विश्वकर्मा (65) और अख्तर (28) के साथ किसी काम से अहरौरा जा रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे वे अमरा दक्षिणी गांव के पास चकिया अहरौरा मार्ग पर गरई नदी के पुल को पार करते समय सामने से तेज गति से बोलेरो आ गई। उसे पास देने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग गिर गए। ट्रैक्टर के नीचे दबने से राजनरायन की मौके पर ही मौत हो गई। राम आधार विश्वकर्मा और अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मिथलेश तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें