फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा में नौका संचालन बंद होने से पर्यटक निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। गंगा में नौका संचालन बंद होने से पर्यटक निराश लौट रहे हैं। जल पुलिस ने शनिवार को गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा में नौका संचालन पर रोक लगा दी थी। सुरक्षा के कारण लगे प्रतिबंध को नाविकों ने भी समर्थन किया है। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के प्रवीण मेहता ने बताया कि काशी आने वाले पर्यटक काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद गंगा आरती देखने और नौका विहार की मांग करते हैं। लेकिन नाव संचालन बंद होने से वे निराश लौट रहे हैं। टूर ऑपरेटर एसके सिंह के मुताबिक, गंगा में बाढ़ और नौका संचालन बंद होने की वजह से पर्यटक यात्रा के एक हिस्से से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें