फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के लिए काशी पैक: वाराणसी में छुट्टियां मनाने पहुंचे पर्यटक, होटल-लॉज सब फुल; पढ़ें ये खबर

Tue, 26 Dec 2023 02:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि दिसंबर से जनवरी माह तक की होटलों में बुकिंग फुल है। लॉज में भी कमरे नहीं मिल रहे हैं। दिसंबर में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों का समूह काशी पहुंचा है।
विज्ञापन
बनारस में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों और लंबी छुट्टियों के दौरान वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। दिसंबर में लगभग सभी होटलों में 98 प्रतिशत तक की बुकिंग रही है। दिसंबर से जनवरी के बीच करीब 70 लाख से अधिक पर्यटक काशी आ सकते हैं।

टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि दिसंबर से जनवरी माह तक की होटलों में बुकिंग फुल है। लॉज में भी कमरे नहीं मिल रहे हैं। दिसंबर में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों का समूह काशी पहुंचा है। एक-एक दल में 32 से लेकर 130 पर्यटक समूह में काशी भ्रमण पर आ रहे हैं। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष से अधिक पर्यटक काशी आ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण इसकी ब्रांडिंग है। उपनिदेशक पर्यटक आरके रावत ने बताया कि 10 जनवरी तक बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें