फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी सारनाथ की तस्वीर: सात सौ मीटर के विशेष जोन में बढ़ेंगी सुविधाएं, दो माह में शुरू हो जाएगा काम

Sat, 21 Aug 2021 02:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सारनाथ क्षेत्र के 26 धार्मिक स्थलों को आकर्षक बनाने के साथ ही बिजली, पोल, साइन बोर्ड को चमकाया जाएगा। पूरा सारनाथ हेरिटेज व दूधिया लाइट से दमकेगा। योजना से पर्यटन स्थल सारनाथ का समग्र विकास होगा जिससे वहां के स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। 
विज्ञापन
सारनाथः पर्यटन व नगर निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में पर्यटन के विकास के लिए में सात सौ मीटर का विशेष जोन बनेगा। पुरातात्विक संग्रहालय से सारनाथ मुख्य चौराहे तक बनने वाले विशेष जोन में हर प्रकार की सुविधाएं होंगी। जिस प्रकार गोदौलिया से दशाश्वमेध क्षेत्र को विकसित किया गया है, उसी प्रकार यहां विकास होगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कहा कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। विश्व बैंक से अवमुक्त 72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा। पर्यटन विभाग की डीपीआर पर सड़क, सफाई, सीवर, पार्किंग का विकास कराया जाएगा।

अवैध रूप से दुकान लगाने वाले वेंडरों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कराई जाएगी। सीवर व्यवस्था को आशापुर चौराहे की मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने, सीवर को गोइठहां एसटीपी से मिलाने का निर्देश दिया। स्टार्म वाटर की बेहतर व्यवस्था कराने को कहा। इसके अलावा रंगोली गार्डेन की खाली जमीन पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने कहा कि विशेष जोन का कार्य 2 माह में शुरू होगा और दिसंबर 2022 तक पूरा कराया जाएगा। आकाशवाणी तिराहे से चौखंडी स्तूप, संग्रहालय से तिब्बती बौद्ध मंदिर तक की सड़कों का सुंदरीकरण होगा। कूड़ा डंपिंग स्थल की जगह वाहन पार्किंग बनेगा।

पर्यटक पुरातात्विक स्थल तक गोल्फ कार्ट से जाएंगे। क्षेत्र के 26 धार्मिक स्थलों की सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न भाषाओं में डिजिटल साइन बोर्ड लगेंगेे। क्षेत्र को सीसी कैमरे से लैस किया जाएगा। जिसकी मॉनिटरिंग पर्यटक थाने को सौंपी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें