काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में काशी के घाट, अध्यात्म, संस्कृति, हस्तकला, खानपान, प्राचीनता, इतिहास को समझने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता एक से आठ फरवरी 2024 के बीच कराई जाएगी।
काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में काशी के घाट, अध्यात्म, संस्कृति, हस्तकला, खानपान, प्राचीनता, इतिहास को समझने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता एक से आठ फरवरी 2024 के बीच कराई जाएगी। काशी टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता कराने का एलान गत शनिवार को वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अब पर्यटन विभाग ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। स्कूल, कॉलेज, ब्लाॅक, तहसील और जिला स्तर पर अलग-अलग थीम प्रतियोगिताएं ऑनलाइन कराई जाएंगी। इसमें 300 शब्दों का निबंध लिखकर भेजना होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो और रील्स बनाने की प्रतियोगिता होगी।
इसके जरिये प्रतिभागियों को काशी की ब्रांडिंग करनी होगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि प्रतियोगिता से टूरिस्ट गाइडों को जोड़ा जाएगा।
टूरिस्ट गाइड प्रोत्साहित होंगे
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस पहल से न सिर्फ काशी बल्कि पूर्वांचल में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।
थीम तय किए
-काशी के घाट, अध्यात्म, काशी बौद्ध धर्म व काशी-सारनाथ की सांस्कृतिक पहचान व इतिहास, जैन धर्म व काशी, काशी के मंदिर, काशी में करने योग्य बातें और काशी का खान-पान व हस्तशिल्प।