वरूणापुल स्थित मेहता एंड संश में टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह में पुष्प
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने नदेसर स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पर्यटन उद्यमियों ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर फागुनी गीतों और फूलों की खुशबू से सराबोर रहा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी का पर्यटन और यहां के उत्सव विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेम कपूर, महेश श्रीवास्तव और प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर भी शामिल हुए। वाराणसी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, भारत पर्यटन के सहायक निदेशक पावस प्रसून और आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, दीपक बजाज, राहुल मेहता ने उद्यमियों के साथ मिलकर फूलों की होली खेली।