विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित आईएससीसी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में टोर्नेडो टाइटंस की टीम ने चेरा एकादश को हराकर ट्रॉफी हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टोर्नेडो की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जवाब में चेरा की टीम 19 ओवर दो गेंद में सभी विकेट खोकर 130 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम के साहिल नारायण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संचालन आदित्य कुलवंत और धनयवाद ज्ञापन पीयूष कुमार ने किया। मौके पर प्रो निर्मला होरो, सर्वेश कुमार मौजूद रहे।