फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato price today: बेतहाशा उछाल के बाद घटे दाम, वाराणसी में आज यहां बिकेगा सस्ता टमाटर

Mon, 07 Aug 2023 10:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पहड़िया मंडी में रविवार को पांच गाड़ी टमाटर आया। इसके चलते टमाटर के दाम में 40 रुपये की और कमी आई। व्यापारी बाबूलाल सोनकर ने बताया कि बंगलूरू में पैदावार ज्यादा होने से भाव घटे हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में और दाम और गिर जाएंगे। 
विज्ञापन
सब्जी की दुकान पर टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 10 दिनों से टमाटर में भाव में बेतहाशा उछाल के बाद रविवार को इसके तेवर नरम दिखे। फुटकर में 250 रुपये बिकने वाला टमाटर 160 रुपये किलो बिका। जबकि थोक में सौ से 120 रुपये किलो था। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

पहड़िया मंडी में रविवार को पांच गाड़ी टमाटर आया। इसके चलते टमाटर के दाम में 40 रुपये की और कमी आई। व्यापारी बाबूलाल सोनकर ने बताया कि बंगलूरू में पैदावार ज्यादा होने से भाव घटे हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में और दाम और गिर जाएंगे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sawan 5th Somwar: आज शिव के साथ तपस्यारत पार्वती के भी दर्शन, अब तक ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

आज यहां बिकेगा सस्ता टमाटर

एनसीसीएफ की ओर से सोमवार को भी चार केंद्रों पर 70 रुपये किलो के दर से टमाटर की बिक्री होगी। पहड़िया मंडी के गेट नम्बर एक, डीआईजी कॉलोनी जिला जेल के पास, गायघाट व मछोदरी एवं तुलसी मानस मंदिर दुर्गाकुड में मोबाइल वैन से टमाटर की बिक्री होगी। रविवार को महमूरगंज पासपोर्ट व कबीर नगर में काफी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें