फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने टमाटर की सुरक्षा में लगाए बाउंसर, दुकानदार और बेटा हिरासत में

Mon, 10 Jul 2023 12:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा कार्यकर्ता ने जिस सब्जी की दुकान पर टमाटर की हिफाजत के लिए बाउंसर खड़े किए थे उसके दुकानदार को पुलिस ने देर शाम हिरासत में ले लिया। सपा प्रमुख ने ट्वीट करके सब्जी दुकानदार को छोड़ने की मांग रखी। 
विज्ञापन
टमाटर की सुरक्षा के दुकान के आगे खड़े हुए थे दो बाउंसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में टमाटर की महंगाई पर सपा कार्यकर्ता ने रविवार को विरोध जताया। एक टमाटर की दुकान पर जाकर बैठ गए और उसके सामने दो बाउंसर खड़े कर दिए। इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसी वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया।

विज्ञापन


अखिलेश ने लिखा कि भाजपा टमाटर को जेड प्लस सुरक्षा दे। देर रात पुलिस और नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने दुकानदार व उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बाद में सपा प्रमुख ने ट्वीट करके सब्जी दुकानदार को छोड़ने की मांग रखी। सपा कार्यकर्ता अजय फौजी उर्फ अजय यादव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल सपा नेता लंका थाने से चले गए हैं।
ये भी पढ़ें: सावन के हर सोमवार को घाट किनारे शौचालयों का निशुल्क करें इस्तेमाल, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


इससे पहले सपा कार्यकर्ता अजय फौजी लंका के नगवां क्षेत्र में गए और एक सब्जी की दुकान पर विक्रेता बनकर बैठ गए। टमाटर बेचना शुरू किया और उसकी सुरक्षा में बाउंसर खड़ा कर दिया। इस बीच दुकान पर पोस्टर चस्पा किया और लिखा कि महंगाई की मार। टमाटर और मिर्च को न छुएं। पहले पैसा दें, फिर टमाटर लें।

विज्ञापन

लंका थाने के बाहर सपा के नेता कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक व्यक्ति टमाटर को छूने का प्रयास करता है तो सुरक्षा में तैनात बाउंसर उसका हाथ पकड़ लेते हैं। बाउंसर कहते हैं कि आपको जो चाहिए, उसे मांग कर लीजिए। पहले पैसा दीजिए, फिर टमाटर लीजिए। दरअसल, इन दिनों टमाटर 140 रुपये किलो बिक रहा है। इसी के विरोध में सपा कार्यकर्ता ने विरोध जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें