फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तोहफापुर मार्ग की होगी मरम्मत, 24.22 लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज ब्लाक के जैगहा-बिंदवल मार्ग से जाने वाले तोहफापुर जर्जर मार्ग से लोगों को जल्द ही निजात मिलन वाली है। मार्ग की 24.22 लाख से सूरत बदलेगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

तोहफापुर संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसके कारण इस मार्ग से जुड़े लोगों के आवागमन में परेशानी होती है। कई जगहों पर सड़क टूट गई है और उसमें गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण लोगों को आवागमन में हिचकोले खाते पड़ते हैं, लेकिन अब इस संपर्क मार्ग से जुड़े लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को विशेष मरम्मत कार्ययोजना में शामिल किया। दो किमी सड़क के मरम्मत में 24.22 लाख रुपए खर्च होंगे। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 12.11 लाख रुपए आवंटित हो चुका है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने कहा कि मार्ग का टेंडर हो चुका है। संबंधित ठेकेदार द्वारा जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें