बिहार के पर्यटन विभाग द्वारा शनिवार सुबह दस बजे से कैंटोनमेंट स्थित होटल में कार्यक्रम होगा। इसमें बिहार के पर्यटन स्थलों की जानकारी यूपी के पर्यटन उद्योग से संबंधित ट्रैवेल एजेंट, टूर ऑपरेटर्स, होटेलियर्स, रिवर क्रूज ऑपरेटर्स, ब्लॉगर्स आदि को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान एक रोड शो भी होगा। बिहार के पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय ने बताया कि धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बिहार और उत्तर प्रदेश एक-दूसरे के पूरक हैं। उत्तर प्रदेश भ्रमण करने आने वाले पर्यटक बिहार अवश्य आते हैं। संवाद