प्रदेश सरकार की डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता राजकीय क्वींस कॉलेज में होगी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे इसमें भाग लेने के लिए 18 मंडलों के माध्यमिक विद्यालयों के करीब सौ विद्यार्थी शामिल होंगे। बुधवार को काफी विद्यार्थी पहुंच भी गए। प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जाति के लिए भविष्य में चुनौतियां नहीं बल्कि सहयोगी होगा विषय पर पक्ष व विपक्ष में विचार रखेंगे। विद्यालय को मुंशी प्रेमचंद्र, भारतेंदु हरिश्चंद्र, डॉ. जयशंकर प्रसाद एवं डॉ. संपूर्णानंद प्रभाग में बांटा गया है। विद्यार्थी रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को क्वींस कॉलेज और जीजीआईसी मलदहिया में ठहराया गया है।