वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर और पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान स्नातकोत्तर डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर की फीस जमा करने का अंतिम दिन रविवार है। विभागाध्यक्ष शैलेष मिश्र के मुताबिक, सेमेस्टर शुल्क न जमा करने की स्थिति में छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। ब्यूरो