लमही के विशाल भारत संस्थान के सुभाष भवन में सोमवार को एमएसएमई, सुगंध और सुरस विकास केंद्र विस्तार इकाई कानपुर और साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की ओर से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला हुई। विषय सुगंधित पौधों की खेती और विपणन रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। आजाद हिंद बटालियन की ओर से सेनापति दक्षिता भारतवंशी के नेतृत्व में अतिथियों को सलामी दी गई। साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने कहा कि सुगंधित और औषधीय पौधे देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। रिसर्च साइंटिस्ट प्रिया सिंह ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण की अत्यधिक आवश्यकता है। डिजिटल डिजाइनर अनुपमा दुबे ने भी सहभागिता की। संचालन डॉ. नजमा भारतवंशी ने किया। धन्यवाद डॉ. अर्चना भारतवंशी ने दिया।